➡️ आपदा मित्रों को अग्नि सुरक्षा एवं सर्पदंश से बचाव का प्रशिक्षण दिया
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग एवं मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार होमगार्ड लाइन सोनाघाटी कैंप में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस 125 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।यह प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान कंपनी कमांडर सुनीता पंद्रे ने अग्नि सुरक्षा, फायर एक्सटिंग्विशर अग्निशामक यंत्र के उपयोग तथा उसे चलाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, क्या करें और क्या न करें, के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सीसी शिवराज चौधरी, नर्मदापुरम द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल कराई गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul