पट्टी: कुकुवार गांव के युवक को पैसे के लेन-देन को लेकर लाठी-डंडों से मार-पीट कर किया घायल
कोतवाली इलाके के कुकूवार गांव के रहने वाले गंगा प्रसाद वर्मा 35 वर्ष पुत्र रामसहाय वर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। शनिवार को बाइक से तहसील मुख्यालय आ रहा था। इसी दौरान दशरथपुर गांव के रहने वाले युवक ने उसे रोक लिया और पैसे को लेकर वाद विवाद करने लगा। देखते ही देखते उसे लाठी डंडों से मारने पीटने लगा। लोगों के बीच बचाव से पीड़ित की जान बची।