देवास। क्या देवास में अब निजी जमीनों पर कचरा डंप करने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है? ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मदरसे के पास एक निजी कृषि भूमि पर भारी मात्रा में फैक्ट्री वेस्ट जमा मिला। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
नगर निगम के सीएसआई रवि किशन गोयन ने बताया कि मौके पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा है। जमीन वर्तमान में अय्यूब अली और फैय्याज अली के नाम बताई गई, जिन्होंने इसे अब्दुल कदीर नाम के व्यक्ति को बेच दिया है। मौके पर मौजूद व्यक्ति द्वारा बताया गया कि फैक्ट्रियों से कचरा लाकर यहां डंप किया जाता है।
नगर निगम अधिकारी के मुताबिक जमीन कृषि उपयोग की है और यहां कचरा संग्रहण या किसी तरह की कमर्शियल गतिविधि के लिए नगर निगम से कोई अनुमति या लाइसेंस नहीं लिया गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले इसी स्थान पर आग लगने की घटना भी हुई थी।
सबसे गंभीर बात यह है कि यह डंपिंग स्थल मदरसे के नजदीक है, जहां बच्चे रहते हैं। अधिकारी के अनुसार जमा कचरा स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है और दोबारा आग लगने की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
नगर निगम ने मामले में FIR कराने की बात कही है। अधिकारी के अनुसार संबंधित नियमों और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews