देवास। शिक्षा के क्षेत्र में देवास ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। शहर की शासकीय महारानी स्कूल में सन फार्मा कंपनी के सीएसआर फंड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की तीन अत्याधुनिक लैब तैयार की गई हैं। इन लैब का लोकार्पण आज देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने किया।
बताया गया कि मध्यप्रदेश के किसी सरकारी स्कूल में इस स्तर की लैब पहली बार तैयार की गई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन लैब के माध्यम से छात्राओं को विज्ञान विषय के प्रयोगात्मक अध्ययन में बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम सभापति रवि जैन, सन फार्मा कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews