दीपावली से पहले भिण्ड शहर से आवारा मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाने की तैयारी
अपर कलेक्टर ने नगर पालिका भिण्ड के सफाई दरोगाओं की ली बैठक
शहर से मवेशियों को सुरक्षित चिह्नित नजदीकी गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश
बबेड़ी, नुन्हाटा और माधौगंज हाट गौ-शालाओं के लिए किए गए अलग-अलग दल गठित
भिण्ड शहर की मुख्य सड़कों और व्यस्त बाजारों में घूम रहे आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने दीपावली से पूर्व ठोस कार्रवाई शुरू की है। अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया ने नगर पालिका भिण्ड के सफाई दरोगाओं की बैठक लेकर शहर से मवेशियों को सुरक्षित चिह्नित नजदीकी गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था तय की है।
बैठक में शहर के नजदीक तीन गौशालाएं चिह्नित की गईं। इनमें भारौली रोड़ स्थित ग्राम बबेड़ी गौशाला और जामना रोड़ स्थित ग्राम नुन्हाटा गौशाला में 100-100 गायों की क्षमता है, जबकि हाट किले के पास स्थित गौशाला में 50 गायों की क्षमता है। इन गौशालाओं में मवेशियों को सुरक्षित रखा जाएगा।
अपर कलेक्टर ने प्रत्येक गौशाला के लिए अलग-अलग दल गठित किए हैं। जिसमें हाट किले के पास वाली गौशाला के लिए दल प्रभारी श्री मोनू दरोगा मो. 7987790395 तथा सहायक के रूप में श्री महेश मेट, श्री शैलेन्द्र दरोगा, श्री सुग्रीव दरोगा को नियुक्त किया गया है।
बबेड़ी गौशाला के लिए दल प्रभारी श्री भागीरथ दरोगा मो. 9039792372 तथा सहायक के रूप में श्री सुरेश दरोगा, श्री आनंद दरोगा, श्री धर्मेन्द्र दरोगा, श्री नीरज दरोगा को नियुक्त किया गया है।
नुन्हाटा गौशाला के लिए दल प्रभारी श्री अमरदीप मो. 6260402172 तथा सहायक के रूप में श्री राकेश दरोगा, श्री रघुवीर दरोगा, राजकुमार दरोगा को नियुक्त किया गया है। ताकि रात्रि के समय भी मवेशियों को सुरक्षित रूप से गौशालाओं तक पहुंचाया जा सके।
श्री नाडिया ने शहर के नक्शे के माध्यम से सभी दलों को रूट प्लान समझाया और निर्देश दिए कि वे अपनी टीम के साथ बैठक कर समय निर्धारित करें। नगर पालिका सीएमओ को रस्सी, टॉर्च, डंडे, रेडियम जैकेट तथा चारा वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया ने कहा कि दीपावली से पूर्व तीन दिवस में शहर के सभी आवारा मवेशियों को चिह्नित गौशालाओं में पहुंचाना प्रत्येक दल प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। जिस क्षेत्र से गायें मिलेंगी, वहां के दल प्रभारी उन्हें सुरक्षित पहुंचाने के लिए उत्तरदायी रहेंगे। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और मवेशियों के जीवन की रक्षा दोनों ही सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। दीपावली के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और शहर को सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रशासन की सकारात्मक पहल है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Gormi, Bhind | Oct 28, 2026