लालगंज: बरदह थाना की पुलिस टीम ने इसहाकपुर तम्मरपुर पुलिया के पास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी है । उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल व मय हमराह फोर्स ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों गौरव उर्फ गौरी और मोहम्मद सैफ को इसहाकपुर तम्मरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।