पाली: पाली तहसील सभागार में एसडीएम एवं सीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 20 शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | May 2, 2026 पाली तहसील सभागार में एसडीएम पाली निशांत तिवारी एवं सीओ पाली अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीबन 10:00 बजे से दोपहर करीब 2:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल मिलाकर 20 शिकायती पत्र आये। जिनमें से एक शिकायती पत्र का संबंधित विभागीय जिम्मेदारों की मदद से मौके पर निस्तारण कर दिया गया।