भंडरा: भंडरा में बारिश से गर्मी और उमस से राहत, किसानों को मिली संजीवनी, जुताई कार्य हुआ आसान
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान भंडरा प्रखंड के लोगों को शुक्रवार की सुबह बड़ी राहत मिली। सुबह लगभग 8:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में अंधेरा सा छा गया और दिन में ही शाम जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया।