टीकमगढ़: टीकमगढ़ उत्सव भवन में प्राण ऊर्जा चिकित्सा शिविर का आयोजन, छोटी-छोटी मुद्राओं से बीमारियों को दूर करने के उपाय बताए गए
टीकमगढ़ शहर के उत्सव भवन में आज तीन द्वितीय प्राण ऊर्जा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भोपाल से आए योगानंद महाराज ने छोटी-छोटी मुद्राओं के माध्यम से बीमारियों को दूर भगाने के उपाय बताएं। योगानंद महाराज ने बताया कि भारत देश ऋषि मुनियों का देश है प्राचीन ऋषि मुनियों के तप और साधना के आधार पर भारत में अनेक प्रकार की विद्याओं का शोध किया गया है।