टीकमगढ़: बड़ौरा घाट गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक महिला की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बड़ौरा घाट गांव में आज एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कोमल अहिरवार नाम की महिला की परिजन का कहना है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया है जिससे उसकी हालत गंभीर होगई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।