टीकमगढ़: खोड़ेरा गांव के पास टैक्सी की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, सिर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
खोड़ेरा गांव के पास आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। खोड़ेरा गांव निवासी सोनू नाम का व्यक्ति अपने खेत से घर की ओर जा रहा था, रास्ते में खोड़ेरा गांव के पास टैक्सी की टक्कर से घायल हो गया। घायल के सिर में गंभीर चोट आई है घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।