गावां: बीबीएल सीजन–1 का हुआ भव्य समापन, डीआरके बनी चैंपियन
Gawan, Giridih | Jun 19, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत मणिमाहोडर क्रिकेट मैदान में आयोजित बीबीएल सीजन–1 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बड़े ही रोमांचक अंदाज में समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांचित रखा।