मड़ावरा: मड़ावरा में एचपी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों के बीच टक्कर में दो लोग हुए घायल
तहसील मड़ावरा के एचपी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक चालाक दो लोग घायल हो गए। राहगीरों और एंबुलेंस 108 की मदद सेरविवार सुबह करीब 11:00 बजे दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया है।