इटाढ़ी: फूट ओवरब्रिज पर चढ़ा ट्रैक्टर, बंद फाटक के किनारे से पटरी पार करते दिखे बाइक सवार
Itarhi, Buxar | Jul 31, 2026 इटाढ़ी रेल फाटक के पास बने पैदल रेल ओवरब्रिज (फुट ओवरब्रिज) पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, स्थायी रूप से बंद किए जा चुके रेल फाटक के किनारे से बाइक सवारों के रेलवे ट्रैक पार करने का दृश्य भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।