गाज़ीपुर: गाजीपुर में आंगनवाड़ी बहनों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बड़ा इजाफा, 5 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान
उत्तर प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का भी ऐलान...