हमीरपुर: चंद्रपुरवा गेट के पास बाइक सवार युवक गिरकर हुआ घायल, बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल रेफर
चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव निवासी यादवेन्द्र यादव 26 वर्ष पुत्र करन यादव बाइक संख्या यूपी 91यू 6549 से मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव की तरफ जा रहा था। तभी चन्द्रपुरवा गेट के पास रेलवे क्रासिंग के ब्रेकर में बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से पीएचसी भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।