हमीरपुर: बिवांर कस्बे के शुक्लाना मोहाल निवासी नहर में नहाते समय युवक पानी के तेज बहाव में बहा पुलिस ने जाल डालकर तलाश शुरू कर दी
साथियों के साथ नहर में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस जाल लगाकर बहे युवक की तलाश करा रही है। इस घटना की खबर आते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बिवांर कस्बे के शुक्लाना मोहाल का 19 वर्षीय शिवम पुत्र अंगद यादव अपने मामा-मामी के साथ सूरत में मजदूरी करने गया था। सोमवार को सूरत में अपने तीन साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया।