हमीरपुर: नजरपुर गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हुई मौत
नजरपुर निवासी चूड़ामणि ने बताया कि उसका भाई पवनेश 23 वर्ष शराब के नशे में कुछ खा लिया था। जिसके चलते उसकी हालत खराब हो गई। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। चिकित्सकों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भाई चूड़ामणि ने मृतक का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया है।