हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग पर मटकी फोड़ने को लेकर हुई मारपीट
सुमेरपुर कस्बे के वन विभाग के पास निवासी सुमित कुमार ने बताया कि मोहल्ले में मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा था। लेकिन पड़ोसी संतोष व योगेंद्र आकर विवाद करने लगे। जिस पर वह अपने घर चले गए। लेकिन संतोष व योगेंद्र ने घर में आकर मारपीट की और महिलाओं से भी अभद्रता की। जिससे तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।