हमीरपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जलालपुर पुलिस ने आधा दर्जन गांवों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जलालपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।