हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के दबंग युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर की मारपीट, महिला सहित चार लोग हुये घायल
सुमेरपुर कस्बे के गुटखा फैक्टरी मोहाल निवासी अभिषेक साहू ने बताया कि वह अपने पिता कमलेश साहू, पत्नी कल्पना व भाई आशीष कुमार के साथ खाना खा रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाला अंशु 10-12 लोगों के साथ अंदर घुस आया और सभी के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि अंशु हाथ में पिस्टल लिए हुए था और जान से मारने की धमकी दे रहा था।