निज़ामाबाद: नवविवाहिता हत्याकांड में 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर गांव के अलीगंज मुहल्ले में नवविवाहिता चिंता देवी की हत्या के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है बताया जा रहा है कि शनिवार को राजेंद्र मुसहर ने अपनी पत्नी चिंता देवी की हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर फरार हो गया है।