बीजेपी नेता धन सिंह रावत का रानीखेत मे सियासी दबदबा : बीजेपी से 2027 के विधानसभा चुनाव मे विधायक के टिकट की करेंगे प्रबल दावेदारी
#रामनगरहैडलाइन - उत्तराखंड की हॉट सीटों में शुमार रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धन सिंह रावत को रानीखेत विधानसभा सीट से पार्टी के प्रबल दावेदारों में देखा जा रहा है। बीजेपी के साथ अपने 19 वर्षों के समर्पित राजनीतिक सफर के दौरान वह रानीखेत से तीन बार विधायक पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। छात्र राजनीति से लेकर मुख्यधारा की सियासत तक धन सिंह रावत का जनाधार क्षेत्र में काफी मजबूत माना जाता है। उनका राजनीतिक सफर छात्र संघ के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष पद से शुरू हुआ, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह उत्तराखंड पृथक राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राज्य आंदोलनकारी के रूप में अग्रणी रहे हैं। पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जमीनी समझ रखने वाले धन सिंह रावत पूर्व में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी सफलता पूर्वक संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें बीजेपी प्रदेश कार्यसमिती में भी स्थान दिया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मानना है कि धन सिंह रावत का छात्र राजनीति से लेकर पंचायती राज और संगठन में रहा लंबा अनुभव रानीखेत विधानसभा के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यही कारण है कि आगामी चुनाव को लेकर रानीखेत की जनता और बीजेपी खेमे में उनके नाम को लेकर खासी चर्चाएं हैं।
#Ranikheybjp #Dhansinghrawatranikhet
#Mla2027 #Bjpranikhet #Bjputtrakhand #Newsviral #Newsvideo #Newsupdate
#Ranikhetbjpmla