गुण्डरदेही: अर्जुंदा में 10 अगस्त को कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन, रैली और अनिश्चितकालीन चक्काजाम
क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, गुंडरदेही और देवरी द्वारा 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन, रैली एवं अनिश्चितकालीन चक्काजाम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे लाख चौक, अर्जुंदा में आयोजित होगा। कांग्रेस ने आंदोलन के माध्यम से क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, किसानों से जुड़े मुद्दों, बिजली बिल और स्मार्ट मीटर, शिक्षा व्यवस्था तथा अन्य जनहित के लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है।