पन्ना जिले के बनौली में 17 वर्षीय बालिका के सिर में कारतूस का खोका मिलें से क्षेत्र में सनसनी, गंभीर हालत जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुर्घटना की आशंका, जांच में जुटी दो ज़िलों की पुलिस
दमोह पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 17 वर्षीय बालिका सपना रैकवार के सिर में गंभीर चोट के बाद डॉक्टरों ने यूज हुआ कारतूस बरामद किया। बालिका छत पर सो रही थी और अचानक सिर में दर्द व चोट महसूस होने पर परिजनों को घटना सूचना दी गई।
परिजन तत्काल उसे आज शनिवार रात 8 बजे दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर अभिजीत के द्वारा जांच के दौरान सुरक्षित तरीके से कारतूस निकाला गया। घटना की गंभीरता देखते हुए कोतवाली पुलिस और पन्ना पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है और हर एंगल से घटना की पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि सपना के माता-पिता नहीं हैं और वह परिजनों के साथ रहती है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बन
Damoh, Damoh | Jun 7, 2026