हल्दूचौड़ (लालकुआं, नैनीताल):
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। अपनी पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए हरिद्वार से बिना बताए घर पहुंचे 30 वर्षीय युवक की अगले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मृतक की पहचान कमल आर्य (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी शादी महज दो महीने पहले हुई थी और वह हरिद्वार की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि पत्नी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कमल बिना किसी को बताए छुट्टी लेकर हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पहुंचे थे। गुरुवार रात तक वह पूरी तरह सामान्य थे, लेकिन शुक्रवार सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
अचानक हुई इस मौत से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मौत किसी बीमारी, प्राकृतिक कारण या किसी अन्य वजह से हुई।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। #facebookreels #views1m #uttarakhand #nainital #birthday #married #love