सार्वजनिक गणेश महोत्सव की तैयारीयों को लेकर बैठक का आयोजन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
आबू रोड। सार्वजनिक गणेश महोत्सव की तैयारीयों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उमेश छंगाणी, गोपाल शर्मा, महेंद्र गुप्ता, केके मिश्रा, नरेंद्र अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में आगामी गणेश महोत्सव को शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाने के साथ गांव गांव व ढाणी में 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
वही शिवसेना शहर प्रमुख लालाराम खारवाल ने बताया कि शिव सेना एवं सार्वजनिक गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा आजाद मैदान में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और 18 सितंबर दोपहर 2 बजे विशाल शोभा यात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा इस अवसर शहर प्रमुख लालाराम खारवाल सुरेंद्र कच्छावा भंवर राणा पर नरेश लोधी राजेश राठौर सवाराम बाबरी सहित सैकड़ो गणेश भक्त उपस्थित थे।