निंबाहेड़ा में स्कूली बच्चों को राजनीतिक रैली में लाने के आरोप पर NSUI का विरोध, चित्तौड़गढ़ में पाकिस्तानी गैंगस्टरों को फॉलो करने वाला युवक गिरफ्तार, गंगरार में 25 किलो से ज्यादा डोडाचूरा बरामद, हथियारों वाली पोस्ट पर कार्रवाई और 15 अगस्त को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज। हिंदुस्तान जिंक की महिलाओं के सशक्तीकरण की पहल भी चर्चा में रही। साथ ही चेक अनादरण मामले में एक साल की सजा और 7 लाख 40 हजार रुपये जुर्माना, नए शिक्षा अधिकारी व एसडीएम का स्वागत, 16 अगस्त को कांवड़ यात्रा, युवा पार्षद सुमित मीणा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी और सालवी सूत्रकार महासभा के आयोजन की खबर सामने आई।