खानपुर: सारोला कलां थाना पुलिस ने खंडी गाँव में हुए हत्याकांड में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा
सारोला कलां थाना पुलिस ने खंडी गाँव में कल शाम हुए हत्याकांड में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने आज सोमवार को सुबह 9:30 बजे बताया कि गांव में कल शाम इंद्र राज धाकड़ की गांव के ही छितरलाल उसके पुत्र राजेंद्र भगवान लाल धाकड़ ने तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।