नवाबगंज: सागर इंस्टीट्यूट नवाबगंज में संचालित जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, तैयारियों की गुणवत्ता की परखी
जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल के साथ सागर इंस्टीट्यूट, नवाबगंज में संचालित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण गुणवत्ता का निरीक्षण किया।