हलसी: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह हलसी प्रखंड के घोंघसा गांव पहुंचे, निजी कार्यक्रम में हुए शामिल
गुरुवार पूर्वाह्न 10:30 बजे केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह हलसी प्रखंड के घोंघसा गांव पहुंचे.यहां वे निजी कार्यक्रम में शामिल हुए. माननीय मंत्री धीरा पंचायत के मुखिया के आवास पहुंचकर मुलाकात की. हलसी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया.