नदबई: गांव खवासपुर से मनोहरपुर को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव, ग्रामीण परेशान #jansamsaya
नदबई उपखंड के गांव खवासपुर से मनोहरपुर को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर भारी जलभराव और खस्ताहाल सड़क की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी में होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।