बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने व उसकी हत्या करने के मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है इस संबंध में गुरुवार शाम को जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना वर्ष 2020 में दरगाह इलाके में हुई थी।