बहराइच: कपूरपुर बनगांव बाजार के पास मौरंग लदे डंपर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में चाचा की हुई मौत और भतीजा घायल
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपूरपुर बनगांव बाजार के पास मौरंग लदी डंपर ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में चाचा की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गए है।