बहराइच: जिले में अवैध तरीके से संचालित वाहनों के खिलाफ चला अभियान, 2 दिन में 92 वाहन हुए सीज: ASP नगर
बहराइच जिले में जिला पुलिस व यातायात पुलिस के द्वारा अवैध तरीके से संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दो दिनों में 94 वाहनों को सीज किया गया है। वहीं 910 वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान की कार्यवाही की गयी। वहीं गुरुवार को एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।