बहराइच: रामगांव थाने की पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा, मामा और मामी ने भांजे की गला दबाकर की थी हत्या
जिले के औराही गांव निवासी एक युवक की 29 मार्च को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो हत्या मामा और मामी द्वारा किए जाने का मामला सामने आया। जिस पर पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करके दी गई है।