बहराइच: बहराइच में बिजली विभाग की लापरवाही पर डीएम सख्त, 133 में से केवल 57 स्कूलों में हुआ कनेक्शन, अधिकारियों का वेतन रोका
बहराइच में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों के विद्युतीकरण की धीमी प्रगति पर डीएम मोनिका रानी ने कड़ी कार्रवाई की है। विद्युत विभाग को 1.64 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने के बावजूद अब तक केवल 57 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन दिया गया है। डीएम ने विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंता और एसडीओ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।