मऊआइमा ब्लॉक क्षेत्र बांका जलालपुर स्थित बांकेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और शहरों से भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे।श्रद्धालुओं ने पहले स्नान किया, फिर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।