अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागबार प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा समय सीमा के पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करना सुनिश्चित करें। जिन प्रकरणों में उत्तर लंबे समय से लंबित है उनमें तत्काल निराकरण करें