गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया-बोधगया के विकास को लेकर हुई समीक्षा बैठक में फल्गु नदी, ट्रैफिक और पर्यटन पर दिया गया विशेष ज़ोर
मगध प्रमंडल गया कार्यालय में आयुक्त,बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में गया नगर एवं गया जिला से जुड़े 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई।