बड़वानी के जागीदारपुरा नर्मदा घाट पर कांग्रेस जिला सोशल मीडिया प्रभारी बलराम यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विधायक राजन मंडलोई ने फूलमाला पहनाकर और केक काटकर बलराम यादव को शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए नर्मदा घाट समिति अध्यक्ष अजयसिंह ठाकुर की उपस्थिति में तट पर वृक्षरोपण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #RajanMandloi #CongressBarwani #BarwaniUpdate