बगोदर: बगोदर में भाकपा माले ने गृह मंत्री का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन
बगोदर में भाकपा माले ने गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता डाॅ भीम राव अम्बेडकर को अपमानित करने के विरोध में शुक्रवार की शाम साढे पांच बजे बगोदर में प्रतिवाद मार्च निकाल कर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।बगोदर सरिया रोड स्थित किसान भवन से प्रतिवाद मार्च निकाला गया पूरे बगोदर बाजार भ्रमण पुरानी जीटी रोड चौराहा पहुंचा।