बगोदर: बगोदर विधायक बालू मामले में सदन के बाहर धरना पर बैठे
बगोदर विधायक नागेंद्र महतो बालू के अभाव के कारण पीएम आवास और अबुआ आवास का निर्माण कार्य ठप होने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को दोपहर दो बजे सदन के बाहर पांकी विधायक के शिव पूजन मेहता के साथ धरने पर बैठ गये।इस दौरान विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए बालू मुफ्त उपलब्ध कराये,ताकि लोगों की समस्या न हो।