बगोदर: जीटी रोड हेसला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी हेसला के पास शुक्रवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप घायल हो गया।घटना की सुचना मिलने पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।गंभीर रुप घायल युवक को ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक का नाम ललन साव है।