कहरा: बनगांव थाना पुलिस ने भारी मात्रा में कोडिंग युक्त कफ सिरप किया बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार; सदर SDPO ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Nov 13, 2024 बनगांव थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बनगांव चौक समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सिरफ और एक सफारी गाड़ी बरामद किया है। साथ ही दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों कारोबारी का नाम मनीष कुमार और नीरज कुमार बताया जा रहा है।