कहरा: सहरसा में लूटकांड का भंडाफोड़, सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्त, SDPO ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Nov 12, 2024 घटना बीते सोमवार की है जब बैंक ऑफ इंडिया से 1 लाख की निकासी कर घर जा रहे मो. नसीर ने बाइक सवार अपराधियों द्वारा रुपैया लूट लेने की शिकायत थाना में किया। पुलिस के जांच में पता चला कि वादी ही षडयंत्र रचकर लूट की घटना को अंजाम दिया। वादी के दोस्त के घर से लूट की राशि बरामद कर पुलिस लूटकांड का सफल उद्भेदन कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।