इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में महागठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को अलीगंज बाजार में 2 बजे महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन व आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड डॉ. दिनेश कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर बाजार में मार्च किया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।