मेदिनीनगर (डालटनगंज): वित्त मंत्री ने पलामू के सर्किट हाउस में वाणिज्य कर, उत्पाद, परिवहन समेत अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की
झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सर्किट हाउस पलामू में सोमवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे वाणिज्य-कर खनन उत्पाद परिवहन और राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान बैठक में राजस्व वृद्धि और टैक्स रिकवरी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।