मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन द्वारा बकायादारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी निगम के टीम द्वारा शहर में अभियान चलाकर बकाया रखने वाले दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गयी। मुख्य बाजार क्षेत्र में 12 एवं कचहरी रोड में 4 दुकानों को सील किया। नगर प्रबंधक समिता भगत के नेतृत्व में इन सभी 16 दुकानों को सील किया गया।