मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर के कोयल रिवर फ्रंट पर तोड़फोड़ करने वाले सीसीटीवी में कैद, नगर निगम ने दर्ज कराई एफआईआर
मेदिनीनगर के कोयल रिवर फ्रंट की खूबसूरती को बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी गई है। यहां लगायी गई जाली को तोड़ने की लगातार हो रही घटनाओं को देखते सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रविवार की रात कोयल रिवर फ्रंट पर तोड़फोड़ करते एक युवक कैमरे में कैद हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।